ATM लूटकांड: क्राइम ब्रांच ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, 29 लाख की लूट का खुलासा

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वज़ीराबाद में हुए एटीएम लूटकांड का खुलासा करते हुए कुख्यात इमरान गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नद़ीम और समीर हरियाणा के मेवात के रहने वाले हैं। हैरानी की बात यह है कि नद़ीम बीटेक ग्रेजुएट है, जबकि समीर ने बीएससी की पढ़ाई की है। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 लाख रुपये से भरे एटीएम को उखाड़ा और उसे लेकर फरार हो गए थे।

5-6 फरवरी की रात करीब 3:50 बजे एक्सिस बैंक के कंट्रोल रूम को वज़ीराबाद स्थित एक एटीएम में गड़बड़ी का अलर्ट मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पूरा एटीएम ही गायब था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया और फिर एटीएम को उखाड़कर सीधे मेवात ले गए।

क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार तीन दिनों तक मेवात के 15-20 गांवों में छानबीन की और इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को नलहड़ गांव से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से ₹47,500 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेज़ा कार मिली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एटीएम भी एक कुएं से बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार नद़ीम ने 2016 में बीटेक किया था लेकिन उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। वह पहले से ही पांच मामलों में शामिल रहा है और जेल में रहने के दौरान गैंग के सरगना इमरान से उसकी मुलाकात हुई थी। वहीं, समीर ने 2021 में बीएससी पूरी करने के बाद दो साल तक एक कंपनी में नौकरी की, लेकिन दिसंबर 2024 में नद़ीम के संपर्क में आकर अपराधी बन गया।

क्राइम ब्रांच अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिनमें इमरान समेत चार अन्य बदमाश शामिल हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी