GGSIPU ने 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, नए कोर्स और सीटों में इजाफा

नई दिल्ली, 28 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस साल विश्वविद्यालय और इसके 106 संबद्ध कॉलेजों में 40,000 से अधिक छात्रों को एडमिशन का मौका मिलेगा। साथ ही, विश्वविद्यालय के 18 स्कूलों में भी दाखिले शुरू होंगे।

इस सत्र में कई नए कोर्स जोड़े गए हैं, जिनमें MSc इन मॉलिक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स, MSc माइक्रोबायोलॉजी, BPT (फिजियोथेरेपी), LLB (3 साल), PG प्रोग्राम इन अप्लाइड जियोइन्फॉर्मेटिक्स और PG डिप्लोमा इन रेडियोलॉजिकल फिजिक्स शामिल हैं। सीटों की संख्या में भी इजाफा किया गया है, जहां इस साल विश्वविद्यालय कैंपस में 250 नई सीटें जोड़ी गई हैं, वहीं पिछले वर्ष 1600 सीटें बढ़ाई गई थीं।

प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 1 फरवरी 2025 से होगी और कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू करने की योजना बनाई गई है। कुल 52 कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 26 अप्रैल से 18 मई 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे। MBA (CAT) और LLB व LLM (CLAT UG/PG) की ऑनलाइन काउंसलिंग 1 मई को होगी, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन व ऑफलाइन काउंसलिंग 2 जून से शुरू होगी।

छात्र JEE Mains, NEET UG/PG, CAT, CMAT, CLAT-UG/PG, NIMCET, CUET UG/PG सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा, कुछ कोर्स में CET के साथ मेरिट आधारित दाखिला भी दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस साल सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए हर कोर्स में एक सीट आरक्षित करने का निर्णय लिया है, जबकि खेल कोटे के तहत अधिकतम 2% सीटें भरी जाएंगी।

इस वर्ष आवेदन शुल्क ₹2500 रखा गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस शामिल है। कुछ नए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया को बदला गया है, जहां पहले केवल CET के आधार पर दाखिला होता था, अब इंटरव्यू और मेरिट ऑफ क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन को भी शामिल किया गया है। उदाहरण के लिए, B.Sc. नर्सिंग में अब CET के साथ इंटरव्यू भी होगा, जबकि B.Sc.-MSc ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में पहले JEE Mains और CUET से एडमिशन होता था, लेकिन अब CET और मेरिट के आधार पर भी दाखिला मिलेगा।

GGSIPU के जनसंपर्क अधिकारी नलिनी रंजन ने बताया कि इस साल प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक समावेशी और व्यापक बनाया गया है। नए कोर्स और अतिरिक्त सीटों के माध्यम से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार