IAS इरा सिंगल बोलीं—खेल से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को बल, यमुना ट्रॉफी में Mo Mines XI विजयी

नई दिल्ली। यमुना ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में IRS Income Tax XI और Ministry of Mines XI की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले का टॉस IAS इरा सिंगल ने कराया। टॉस जीतकर IRS Income Tax XI ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए IRS Income Tax XI की टीम 19.3 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी Ministry of Mines XI ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 18.02 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

टॉस के अवसर पर IAS इरा सिंगल ने कहा कि खेल न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि अधिकारियों के रूप में हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि यमुना ट्रॉफी खेल के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता फैलाने की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है, जो समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि यमुना ट्रॉफी का उद्देश्य खेल प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिसमें विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार