IGI एयरपोर्ट पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 2.42 लाख अवैध विदेशी सिगरेट जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईजीआई एयरपोर्ट पर एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान 2.42 लाख अवैध विदेशी सिगरेट जब्त की हैं। पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से दिल्ली पहुंचे थे और भारी भरकम लगेज में बिना हेल्थ वॉर्निंग वाले प्रतिबंधित ब्रांड की सिगरेट ला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक कुमार, जाकिर आलम, मोहम्मद शोएब, गुलशनवर और नाज़िश शामिल हैं। इनके बैग्स से ESSE CHANGE KT&G, ESSE SPECIAL GOLD और Mond VARIANCE Blueberry Menthol जैसे विदेशी ब्रांड्स की सिगरेट मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दुबई और बैंकॉक से तस्करी कर रहे थे और हर ट्रिप के एवज में ₹70,000 से ₹80,000 तक कमा रहे थे।

तस्कर ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर काम कर रहे थे, जिसमें एक-दूसरे से अनजान लोग विदेश से सिगरेट लाकर दिल्ली में तय ठिकानों पर पहुंचाते थे। सभी आरोपी पहली बार पकड़े गए, लेकिन इससे पहले कई बार सिगरेट लाने में सफल रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने सिगरेट और तस्करी में इस्तेमाल किए गए सभी बैग्स जब्त कर लिए हैं और तस्करी नेटवर्क के बड़े सरगनाओं की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार