इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में हॉल नंबर 6 का एक स्टॉल इस समय लोगों की भीड़ और चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। वजह है—यहाँ मिलने वाला पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया गया गुड़, जिसका ब्रांड नाम है “गौका” (Gauca)।
‘गौका’ नाम अपने आप में देसीपन और पवित्रता का एहसास कराता है—क्योंकि यह प्रेरित है गाय से, जो भारतीय परंपरा में पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है।
स्टॉल पर तैयार हो रहा गुड़ ऑर्गेनिक शुगरकेन यानी प्राकृतिक गन्ने से बनाया जाता है, और खास बात यह है कि इसमें एक भी केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं मिलाया जाता। पूरी प्रक्रिया को इतना हाइजेनिक और साफ-सुथरा रखा गया है कि आगंतुक खुद अपने हाथों से बनी इस प्राकृतिक मिठास को देखते ही खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं।
यही नहीं, स्टॉल पर मिलने वाला शुद्ध देसी गाय का घी भी लोगों की खास पसंद बना हुआ है। इसकी खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता भीड़ को लगातार अपनी ओर खींच रही है।
गुड़ और घी की जोड़ी यहाँ लोगों के बीच “देसी हेल्थ कॉम्बो” के रूप में खूब पसंद की जा रही है।
स्टॉल पर इतनी भीड़ है कि लोग ‘गौका’ गुड़ की खासियत—उसकी पवित्रता, स्वाद और देसी सुगंध—की तारीफ करते नहीं थक रहे। फेयर के बीच यह स्टॉल एक हेल्दी और नेचुरल लाइफस्टाइल का मजबूत संदेश भी दे रहा है।







