IPL सट्टेबाज़ी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — LED, लैपटॉप, नकदी और मोबाइल बरामद

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में चल रहे एक सट्टेबाज़ी अड्डे का पर्दाफाश करते हुए नॉर्थ-वेस्ट ज़िला पुलिस की AATS टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक एलईडी, चार नोटपैड, दो रजिस्टर, सात मोबाइल फोन, कैश गिनने की मशीन, स्वाइप मशीन, ₹6700 नकद और अन्य सामान बरामद हुआ है।

गुप्त सूचना के आधार पर 19 अप्रैल की रात AATS इंचार्ज इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक टीम ने शालीमार बाग के AG ब्लॉक में छापा मारा। टीम ने मौके से आईपीएल सट्टेबाज़ी में लिप्त तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (52), राजेंद्र अरोड़ा (48) और सुरेंद्र कुमार मित्तल (47) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान