अधिकारियों के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है: अफरोज अहमद

नई दिल्ली। यमुना ट्रॉफी के लीग मुकाबले का टॉस कराने के लिए एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर अफरोज अहमद राष्ट्रपति भवन क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। उनके द्वारा राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश और सिविल सर्विसेज एकादश के कप्तान यू.एस. ध्यानी के बीच टॉस कराया गया। टॉस जीतकर राष्ट्रपति भवन एकादश (RB XI) ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिविल सर्विसेज एकादश (CS XI) की टीम 19.2 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन के लक्ष्य को राष्ट्रपति भवन एकादश ने 18.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए वेद सूर्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 54 गेंदों पर 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं गेंदबाज़ी में देवेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अफरोज अहमद ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल अधिकारियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे न केवल खेल भावना विकसित होती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हर युवा को खेल के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी भी होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यमुना ट्रॉफी का आयोजन इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन और अमावस्या फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक राजीव निशाना ने बताया कि 11वीं यमुना ट्रॉफी में इस बार कई नई टीमों ने हिस्सा लिया है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार