इंदौर। अन्नपूर्णा मंदिर, इंदौर में आयोजित एक गरिमामय धार्मिक कार्यक्रम में गुरु जयेद्रा नंद जी गिरी महाराज का सम्मान पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल जी को भी माँ अन्नपूर्णा की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच सभी अतिथियों ने माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों के प्रसार पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेंद्र जायसवाल, अनोकिलाल अंगदले, गजेंद्र राय, प्रकाश खत्री, अरविन्द शर्मा, जानकीलाल पटेरिया, सुखदेव खड़बढ़िकर, भीमसिंह सोलंकी, रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
अंत में उपस्थित अतिथियों ने समाज में धार्मिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।







