अभय वर्मा की लक्ष्मी नगर से भारी वोटो से जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने कड़ी टक्कर के बाद शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 6,000 से अधिक वोटों के साथ बढ़त बनाते हुए प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया। इस जीत को भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लक्ष्मी नगर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा था।अभय वर्मा ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि “यह जीत जनता के विश्वास और मोदी जी के नेतृत्व का परिणाम है।

उनके मार्गदर्शन में हमने लक्ष्मी नगर में यह जीत हासिल की है।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बदलाव और विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने वादा किया कि लक्ष्मी नगर में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, यातायात सुधार और व्यापारियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा।इस ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने दिल्ली की राजनीति में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। लक्ष्मी नगर के मतदाताओं ने यह संदेश दिया है कि वे विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हैं। अब सबकी निगाहें अभय वर्मा पर होंगी कि वह अपने वादों को कितनी तेजी से अमलीजामा पहनाते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद