आईपीएल एंकर प्रियंका तिवारी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्रिटीज़ 

मुंबई (अनिल बेदाग) : आई पी एल एंकर और सोशलिस्ट प्रियंका तिवारी का जन्मदिन मुम्बई में ग्रैंड लेवल पर मनाया गया। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई, यह समारोह बांद्रा के नेक्स्ट डोर में मनाया गया। प्रियंका तिवारी ने इस अवसर पर करीम मोरानी, ज़ारा मोरानी सहित अपने कई दोस्तों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।  फ़िल्म और टीवी जगत के कई कलाकार और निर्देशकों ने प्रियंका तिवारी की पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज की। मोहम्मद मोरानी, लक्की मोरानी, ऎक्टर ताहा शाह, फैशन डिजाइनर रेहान शाह, निवेदिता बसु और करण  मेहरा सहित कई मेहमान हाजिर रहे।

प्रियंका तिवारी इस वर्ष कई प्रोजेक्ट लेकर आ रही हैं। साथ ही वह एक रियलिटी शो में भी नज़र आ सकती हैं।

इस मौके पर बेहद खुश और उत्साहित प्रियंका तिवारी ने अपने जबरदस्त हिट म्युज़िक वीडियो “लाइन मारती है” का ज़िक्र भी किया जिसे 5.9 मिलियन व्यूज मिले हैं। शानदार केक काटकर प्रियंका तिवारी ने मस्ती, डांस और म्युज़िक भरी शाम को और भी हसीन व यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि आज बर्थडे के दिन मैं काफी इमोशनल हूँ। लगभग एक साल के बाद मीडिया से रूबरू हुई हूँ।  मैं पेरिस यूरोप में थी लेकिन अपना बर्थडे मुम्बई में अपने खास दोस्तों के साथ मनाने का सोचा। श्रावन का पावन महीना चल रहा है, सोमवार था तो मैं सबसे पहले मंदिर गई, हर हर महादेव। मैं क्वालिटी वर्क में विश्वास रखती हूं क्वांटिटी पर नहीं। एक वेब सीरीज़ और एक शो पाइपलाइन में है।”

प्रियंका तिवारी ने बचपन में स्कूल में दो टाफियां बांटने की यादों को भी ताज़ा किया। वह अपना बर्थडे हर साल एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करती हैं। जब इंडिया ने वर्ल्डकप जीता था और मुम्बई में परेड निकली थी तो वानखेड़े स्टेडियम में मैं भी मौजूद थी और उन लम्हों को खूब उत्सव के रूप में मनाया। 

प्रियंका तिवारी ने कहा कि बॉलीवुड में हर कोई को एक मौका तो मिलता है लेकिन उसके बाद का सफर आपकी प्रतिभा और इंडस्ट्री में आपके सम्बन्धों पर निर्भर करता है। जिसको जितना मिला उतने में खुश रहना चाहिए न कि कुछ बड़ा हासिल करने के चक्कर मे गलत मार्ग पर चल दें।

  • Leema

    Related Posts

    समर फील्ड्स स्कूल में विंटर वंडरलैंड कार्निवल का सफल आयोजन

    “मेलों से अपनापन बढ़तारंग प्रेम का मन पर चढ़ता,मानव सामाजिक होने कापाठ,इन्हीं मेलों से पढ़ता।” समर फील्ड्स स्कूल, ग्रेटर कैलाश-1, नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक स्कूल कार्निवल, विंटर वंडरलैंड, विद्यालय…

    पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित रुख: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बयान पर माफी से किया इनकार, कहा – संविधान देता है सवाल पूछने का अधिकार

    संसदीय सत्र के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने विवादित बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। पुणे में मीडिया से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी