एनडीएमसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया, सचिव ने दिलाई ईमानदारी की शपथ

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2024: नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के सचिव श्री कृष्ण मोहन उप्पु ने परिषद मुख्यालय पालिका केंद्र में सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय है “राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति।”

एनडीएमसी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसमें सरकारी कार्यों और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के महत्व को उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर एनडीएमसी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के तहत एनडीएमसी के विभिन्न विभागों द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग नुक्कड़ नाटक का आयोजन करेगा, शिक्षा विभाग विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे भ्रष्टाचार विरोधी वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। सिविल और इलेक्ट्रिक विभाग नागरिकों और विक्रेताओं के लिए ग्राहक केंद्रित गतिविधियों का आयोजन करेंगे और शिकायत निवारण शिविर लगाएंगे।

इस तरह के आयोजनों से न केवल सरकारी कर्मचारियों में बल्कि समाज के सभी वर्गों में ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे राष्ट्र की समृद्धि और विकास में योगदान मिलेगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान