एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025: डीटीयू और खालसा कॉलेज बने सबसे सक्रिय, 22 पूर्व कैडेट होंगे सम्मानित

नई दिल्ली, 15 जुलाई को एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी में एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025 का आयोजन होगा, जिसमें दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को छात्र श्रेणी में और एसजीटीबी खालसा कॉलेज को छात्रा श्रेणी में सबसे सक्रिय कॉलेज के रूप में सम्मानित किया जाएगा। वहीं ओवरऑल कैटेगरी में देशबंधु कॉलेज ने बाजी मारी है। एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना ने बताया कि इस पुरस्कार समारोह के लिए देशभर से कुल 838 आवेदन आए थे, जिनमें से जूरी कमेटी ने 22 पूर्व कैडेट्स के नाम फाइनल किए हैं।

सम्मान पाने वालों में एनसीसी मुख्यालय के अपर महानिदेशक एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, पर्यटन मंत्रालय के एडीजी आर के भाटी, सीआरपीएफ में डीआईजी दलीप सिंह अंबेश जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा देशभर से प्रशासनिक सेवा, मीडिया, शिक्षा, सुरक्षा बलों, सामाजिक क्षेत्र और कला-संस्कृति से जुड़ी हस्तियां भी इस सूची में शामिल हैं।

इस बार की जूरी में मेजर डॉ एस के कौशिक, चीफ ऑफिसर पीपी सिंह, वरिष्ठ जीसीआई सतवती, आरबीएस के उपाध्यक्ष सुधीर सिसोदिया, संस्कृति मंत्रालय के जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार निहाल सिंह, प्रदीप महाजन, पर्यावरणविद् रवि ज्ञान चौधरी और बाल भवन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विविध गुप्ता जैसे नाम शामिल रहे। एनसीसी स्थापना दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह पूर्व कैडेट्स के उल्लेखनीय योगदान और राष्ट्रीय सेवा की भावना को नई पहचान देने का काम करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार