के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय नोडल संस्थान के रूप में चयनित

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय नोडल संस्थान के रूप में चयनित गुरुग्राम: के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के लिए नोडल संस्थान के रूप में चयनित किया गया है। यह कार्यक्रम युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के तहत, 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं और “विकसित भारत आपके लिए क्या मायने रखता है?” विषय पर 25MB तक का एक मिनट का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वीडियो अपलोड करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में शीर्ष 150 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए किया जाएगा, जो 10 से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित होगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और वहां से चुने गए प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के युवा संसद में अपने विचार रखेंगे। के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के प्रशासन ने सभी संकाय सदस्यों और मेंटर्स से अनुरोध किया है कि वे अपने छात्रों को इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचारों को व्यक्त करने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक MY Bharat पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं।
दिल्ली से विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद