के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय द्वारा जिला युवा संसद का सफल आयोजन सम्पन्न

आयोजन के लिए एनएसएस के प्रमुख अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने मिलकर समन्वय किया।हरियाणा के तीन जिलों – रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम से कुल 200 छात्रों ने My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराया : के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय द्वारा 22-23 मार्च 2025 को जिला युवा संसद (DYP) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव: विक्षित भारत की ओर मार्गदर्शन” रहा, जिसमें तीन जिलों—रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम के प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के पश्चात किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन के लिए एनएसएस के प्रमुख अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने मिलकर समन्वय किया। कार्यक्रम में तीन जिलों – रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम से कुल 200 छात्रों ने My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जिनमें से स्क्रीनिंग के बाद 150 विद्यार्थियों का चयन किया गया। छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम में श्री नरेंद्र आहुजा विवेक (पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक हरियाणा), श्री टी.आर. केम (पूर्व यूजीसी सचिव), श्री नवीन गुलिया (जिला युवा अधिकारी), प्रोफेसर मेहराजुद्दीन मीर (मोतीलाल नेहरू चेयर), डॉ. राहुल शर्मा (रजिस्ट्रार, के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय), अधिवक्ता माण सिंह (जूरी सदस्य), सीनियर अधिवक्ता तेजपाल, अधिवक्ता करण चौधरी, अधिवक्ता नवीन गर्ग, डॉ. अंजलि शेखरवाट और श्री शिवम अरोरा जैसी गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र के उपरांत गुरुग्राम जिले के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो अपराह्न 4:00 बजे समाप्त हुई। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हुआ, जिसमें रेवाड़ी और फरीदाबाद जिलों के प्रतिभागियों की प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे तक चली। तत्पश्चात के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के एनएसएस छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रमुख लोकेश जैन ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि अंत में जूरी सदस्यों द्वारा दोनों दिनों के कुल 10 विजेताओं (पिंकी, तमन्ना दयाल, चरण सिंह, तुषार कालरा, अभिमन्यु यादव, प्रिय, तरुण शर्मा , विष्णु मिश्रा, सात्विक मुखर्जी, दमन सुनेजा) की घोषणा की गई और सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन और अतिथियों ने युवाओं की भागीदारी की सराहना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी