क्रैक टीम की मुस्तैदी से ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, 13 मामलों में था वांछित

दिल्ली के शाहदरा जिले के एमएस पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस की क्रैक टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया, जो पहले से ही 13 आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस टीम में एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल इस्रात बेग, हेड कांस्टेबल अनुज और हेड कांस्टेबल प्रदीप शामिल थे।

13 फरवरी 2025 की रात पुलिस टीम जब जयसवाल मार्ग, राम नगर में गश्त कर रही थी, तब एक युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी धक्का लगाते हुए नजर आया। पुलिस को देखते ही उसने स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि स्कूटी चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अरुण जैन के रूप में हुई, जो न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अरुण जैन पहले भी 13 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें झपटमारी और वाहन चोरी जैसी घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी (DL5SCJ 5398) को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एमएस पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी प्रशांत प्रिया गौतम ने बताया कि शाहदरा पुलिस अपराधियों पर सख्त निगरानी रख रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा