गाजियाबाद की अनन्या ने CBSE 12वीं में मारी बाज़ी, मॉर्डन स्कूल वैशाली की टॉपर बनीं

गाजियाबाद की अनन्या गौतम ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉर्डन स्कूल, वैशाली में टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अनन्या ने कुल 93.5 फीसदी अंक हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

अनन्या की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा में उन्होंने 97 अंक, अकाउंट में 89, इकोनॉमिक्स में 91 और बिजनेस स्टडीज में 87 अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि इकोनॉमिक्स में स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लाकर उन्होंने स्कूल टॉप किया।

अनन्या के पिता, जगदीश गौतम, न्यूज 18 में पत्रकार हैं, जबकि उनकी माता विम्मी पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। माता-पिता ने अनन्या की मेहनत और लगन को उसकी सफलता का मूल मंत्र बताया है। अनन्या की इस उपलब्धि से स्कूल में भी खुशी की लहर है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व