गोकलपुरी में तड़के लूट की वारदात, महिला समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के गोकलपुरी इलाके में तड़के करीब 4 बजे पुलिस की गश्त टीम को फ्लाईओवर के पास एक शख्स और एक युवक के बीच झगड़े जैसी स्थिति नजर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला पूछा तो पता चला कि हरियाणा के कैथल निवासी 36 वर्षीय सरबजीत को दो युवक और एक महिला ने रास्ते में रोककर लूटपाट की।

सर्बजीत के मुताबिक, वह हर्ष विहार से आ रहे थे, तभी फ्लाईओवर के पास दो युवक आए और मारपीट करते हुए उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 2,500 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे। इस दौरान एक आरोपी ने उनकी शर्ट की जेब से 500 रुपये भी निकाल लिए। तभी एक महिला भी मौके पर पहुंची और वारदात में शामिल हो गई। तीनों लुटेरे भागने लगे, लेकिन सरबजीत ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी राहुल उर्फ पग्गल (22) को पकड़ लिया, जबकि महिला और दूसरा युवक फरार हो गए। पुलिस ने राहुल के पास से 500 रुपये बरामद किए।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की। राहुल ने अपने दोनों साथियों के नाम बताए, जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने उसके साथी समीर (24) और 24 वर्षीय महिला को भी दबोच लिया। उनके पास से लूटा गया पर्स, नकदी और दस्तावेज बरामद कर लिए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि समीर पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार