ग्रीन आर्मी दिल्ली को स्वच्छ एवं हरा- भरा करने में अहम भूमिका निभाएगी : राजीव नागपाल

प्रमुख समाजसेवी राजीव नागपाल के कुशल नेतृत्व में हुआ ग्रीन आर्मी का गठन । पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर आगे एक ग्रीन आर्मी के रूप में कार्य करने का प्रण लिया : पर्यावरण प्रेमी संगम, ग्रीन आर्मी का कार्यक्रम कैलाश हिल्स के सेंट्रल पार्क सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अद्भुत कार्यक्रम में स्थानीय निवासी एवं पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए, जिसमें प्रमुख समाजसेवी जितिन राजपूत के साथ , श्रीमती पलक मित्तल, शेखर ओबेरॉय, सुश्री तनवी साध, दीपक शर्मा , डा. निखिल सक्सेना , रितेश मेहता , चरणजीत गेरा , श्रीमती ज्योति सैनी , श्रीमती शीतल निरूला , सुश्री निधि जुल्का, सरदार मनमोहन सिंह , एवं कुछ अन्य पर्यावरण प्रेमियों भी मुख्य भूमिका में रहे। समाज के कुछ प्रतिष्ठित समाजसेवी जैसे आई पी सी ए के संस्थापक अशीष जैन, धर्मवीर सिंह जी, श्री अनिल बहल जी, श्री संदीप रोडा, सरदार जे एस चड्ढा, हेमंत ठाकुर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रीन आर्मी का गठन प्रमुख समाजसेवी राजीव नागपाल जी एवं उनकी संस्था कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन के मार्गदर्शन में संभव हो सका।

कार्यक्रम संयोजक प्रमुख समाजसेवी जितिन राजपूत ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि अनेकों पर्यावरण प्रेमी इस संगम में एकत्रित हुए और अपने द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया जिससे अलग अलग क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर आगे एक ग्रीन आर्मी के रूप में कार्य करने का प्रण लिया। बच्चों को टीम कप्तान बनाकर 4 टीम स्वच्छता अभियान में जुड़ी , जिन्होंने 20 मिनट में 20 किलो प्लास्टिक कचरा चिल्ड्रन पार्क एवं सेंट्रल पार्क से इक्कठा किया। सभी प्रतिभागियों ने यह प्रण लिया कि आज के बाद सार्वजनिक स्थान पर, ना तो कचरा फेंकेंगे और ना किसी को अपने सामने फेंकने देंगे। सभी ने आने वाले समय में , सूखा गीला कूड़ा घरों से अलग अलग कर के ही स्वच्छता मित्र को देने की बात भी मानी , एवं गीले कूड़े से घर में खाद बनाने की विधि को भी समझा। आने वाले समय में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के भी कार्यक्रम बड़े स्तर पर किए जाने की योजना ग्रीन आर्मी के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा बनाई गई, जिसमें यमुना नदी की सफाई एवं स्वच्छता को भी महत्व दिया गया। साथ ही अपने घरों को हरित घर बनाने एवं जन्मदिन और अन्य खास दिनों पर पौधे उपहार स्वरूप देने एवं वृक्षारोपण करने की भी अपील की गई। आशा करते हैं ग्रीन आर्मी दिल्ली को स्वच्छ एवं हर भरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी