जनकपुरी में सीवर लाइन बदलने का कार्य शुरू, मंत्री आशीष सूद ने किया शिलान्यास

दिल्ली सरकार ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइनों के सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मेजर पी. श्री कुमार मार्ग स्थित C2C ब्लॉक, BSES ऑफिस के पास मुख्य सीवर लाइन बदलने के कार्य का शिलान्यास किया।

स्थानीय लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया, क्योंकि पुरानी सीवर लाइन बैठ गई थी, जिससे क्षेत्र में गंदे पानी का ओवरफ्लो हो रहा था। मंत्री सूद ने तत्काल प्रभाव से इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिए। नई सीवर लाइन की कुल लंबाई 126 मीटर होगी और इसे एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जनकपुरी क्षेत्र की सभी सीवर लाइनों की जांच की जा रही है। जो लाइनें पुरानी हो चुकी हैं या जिनकी क्षमता कम हो गई है, उन्हें शीघ्र बदला या मरम्मत किया जाएगा। मंत्री सूद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सीवर लाइनों की सफाई आधुनिक मशीनों से करवाई जाए ताकि जल निकासी सुचारू हो सके।

उन्होंने कहा कि पुरानी सीवर लाइनों के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा होकर गंदगी, बदबू और मच्छरों को जन्म देता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता था। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी को विकसित और स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं, और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार