झारखंड और राजस्थान की कला का अनोखा संगम

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पवेलियन में एक स्टॉल पर जमशेदपुर के एक युवा ने झारखंड और राजस्थान की पारंपरिक कला का एक अनोखा फ्यूजन पेश किया है। इस युवा ने झारखंड के पारंपरिक आभूषणों को नए, ट्रेंडी अंदाज में ढाला है, जो मेले में आने वाले लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

धीरज जैन, जो वर्तमान में मानवाधिकार में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं, ने 2016 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। उन्होंने झारखंड और राजस्थान की कला का संयोजन करके एक नया रूप दिया है। खास बात यह है कि वह आभूषणों को पोशाक के रंग से मेल खाता हुआ डिजाइन करते हैं और ऑर्डर के अनुसार ज्वेलरी बनाते हैं।

धीरज ने सिल्क की साड़ी पर कलाकारी को देखकर आभूषण डिजाइन करने की प्रेरणा ली थी। वह बताते हैं कि इस डिजाइनिंग में उनकी माँ भी सहयोग करती हैं। ज्वेलरी बनाने के लिए सीप पर पेंटिंग और मोती स्टोन का प्रयोग करते हुए वह एक पीस चार घंटे में तैयार करते हैं।

चोटे स्तर पर शुरुआत करने के बाद अब उन्हें दूसरे शहरों से बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं। इस स्टार्टअप ने अब एक व्यवसाय का रूप ले लिया है, और धीरज अपनी कला के माध्यम से कड़े, अंगूठी, ब्रेसलेट, और अन्य आभूषण तैयार करते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार