दिल्ली के हरप्रीत सिंह बने सबसे कम उम्र के हिमालय वुड बैज धारी, स्काउटिंग में रचा इतिहास

दिल्ली स्काउटिंग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजधानी स्काउट ग्रुप, दिल्ली राज्य के रोवर लीडर हरप्रीत सिंह ने सबसे कम उम्र में हिमालय वुड बैज प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। स्काउटिंग के क्षेत्र में यह एक अत्यंत प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा होती है, जिसे उत्तीर्ण करना हर स्काउटर का सपना होता है।

हरप्रीत सिंह ने यह सफलता मध्य प्रदेश स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पंचमढ़ी में आयोजित हिमालय वुड बैज कोर्स (रोवर शाखा) के दौरान हासिल की। यह कोर्स 6 मई से 12 मई 2025 तक चला, जिसमें हरप्रीत ने सभी आवश्यक प्रशिक्षण और परीक्षाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया। 15 मई 2025 को जब परिणाम घोषित हुआ, तो हरप्रीत सिंह ने अच्छे अंकों के साथ यह परीक्षा पास कर ली और दिल्ली के सबसे कम उम्र के हिमालय वुड बैज धारक बन गए।

हरप्रीत की इस उपलब्धि पर दिल्ली राज्य भारत स्काउट व गाइड के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजधानी स्काउट ग्रुप, दिल्ली राज्य के ग्रुप लीडर अवतार सिंह ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हरप्रीत की मेहनत और समर्पण ने स्काउटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

हरप्रीत की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समर्पण और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार