दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हथियारबंद डकैती और हत्या के मामले में वांछित कुख्यात बदमाश को दबोचा

दिल्ली क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने एक सनसनीखेज डकैती और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश करण उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2019 में बेगमपुर इलाके में हुई एक सशस्त्र डकैती और हत्या के मामले में वांछित था और कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी करण पहले इस मामले में गिरफ्तार हुआ था लेकिन 2024 में 10 दिनों की अंतरिम जमानत पर बाहर आया और उसके बाद फरार हो गया। वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। गुप्त सूचना के आधार पर 25 जून को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 9 दिसंबर 2019 की रात की है, जब कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की थी और विरोध करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। करण उसी वारदात का मुख्य आरोपी है, जिसने वारदात के दौरान मृतक को चाकू मारा था।

आरोपी करण पहले भी एक आर्म्स एक्ट के केस में शामिल रह चुका है और वीकी टक्कर उर्फ दाऊद गैंग का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह आठ लोगों के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहा था और इसी दौरान बेगमपुर की घटना को अंजाम दिया गया था।

क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी और विशेष सूचना का इस्तेमाल किया। पुलिस अब अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला द्वारा अपराध पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अशोक विहार स्थित मंथन हॉल में…

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग और मानसिक रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा