दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने खूंखार अपराधी को किया गिरफ्तार, सनसनीखेज मर्डर केस में था वांछित

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी का नाम आशीष चौधरी (उम्र 23 साल) है, जो नई उस्मानपुर, दिल्ली का रहने वाला है। इस मर्डर केस में पीड़ित व्यक्ति विक्की की हत्या कर दी गई थी। विक्की भी उसी इलाके का निवासी था और वह एक अन्य हत्या के मामले में गवाह था।

घटना 15 जून 2024 की है, जब जेपीसी अस्पताल में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि विक्की को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विक्की की हत्या आशीष चौधरी और उसके साथियों मेहकर, दीपक, मोनू और एक अन्य नाबालिग ने मिलकर की थी। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आशीष और मेहकर फरार चल रहे थे।

क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशीष चौधरी दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में अपने एक साथी से मिलने आएगा। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर पवन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने धौलाकुआं में जाल बिछाया। जैसे ही आशीष पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा, पुलिसकर्मी कांस्टेबल मनोज ने उसे साहसिक तरीके से पीछा कर मुख्य सड़क पर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आशीष ने अपने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वर्ष 2010 में विक्की और उसके भाई संजय ने मेहकर की भांजी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही उनके बीच दुश्मनी चल रही थी। मार्च 2024 में आरोपियों ने विक्की के भाई संजय की भी हत्या कर दी थी।

आशीष चौधरी का जन्म 2001 में नई उस्मानपुर, दिल्ली में हुआ था। उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, लेकिन इसके बाद बुरी संगत में पड़ गया। पहले भी वह एक हत्या के मामले में शामिल रहा है। कुछ समय तक उसे उसके माता-पिता संभल, यूपी भेज दिया था, लेकिन कुछ महीने पहले वह दिल्ली लौट आया और फिर से अपराध में शामिल हो गया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार