दिल्ली पुलिस ने किशोर तस्कर को पकड़ा, 66 पेटी अवैध शराब और होंडा सिटी कार जब्त

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 66 पेटियां अवैध शराब, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी, बरामद की हैं। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार भी जब्त की गई है।

मामला 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम से एक होंडा सिटी कार के जरिए दिल्ली में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विजय बलियान के नेतृत्व में और एसीपी विजय पाल सिंह तोमर की देखरेख में पुलिस टीम ने किशनगढ़ इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 66 पेटियां शराब की बरामद हुईं, जिन पर साफ लिखा था — “For Sale in Haryana Only”

गिरफ्तार किशोर ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता कमल, जो कुछ समय पहले ही गुजर गए थे, अवैध शराब तस्करी में शामिल थे। पिता की मौत के बाद उसने अपनी मां के सहयोग से इस धंधे को जारी रखा और अपने पिता की कार से शराब की खेप लाने-ले जाने लगा। वह फरीदाबाद से शराब लेकर आता और अली विहार, सरिता विहार और आसपास के इलाकों में बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 78 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, उसकी मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार