दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार अपराधी को दबोचा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने एक वर्ष से अधिक समय से अदालत की कार्यवाही से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी विनय कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय, जो दिल्ली के बिंदापुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था, को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।
पीड़ित शंकर और आरोपी विनय दोनों कैब चालक थे। विनय, शंकर से नौकरी दिलवाने का दबाव बना रहा था। 29 अप्रैल 2018 को विनय शंकर के घर बीयर पीने के बहाने गया और सुबह होते ही विनय ने शंकर पर लाठी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद बिंदापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह अदालत की सुनवाई से लगातार अनुपस्थित रहा।

9 अक्टूबर 2024 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विनय कुमार उपाध्याय आईजीआई एयरपोर्ट पर अपने एक सहयोगी से मिलने आएगा। इसके बाद पुलिस टीम ने टी-3 टर्मिनल के मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास जाल बिछाया और विनय को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान विनय ने अपने अपराध को स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना के समय वह बेरोजगार था और अपने पड़ोसी शंकर से नौकरी पाने में मदद नहीं मिलने के कारण उसने इस अपराध को अंजाम दिया।
विनय कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जुझारपुर गांव का निवासी है। वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आया और कैब चलाने लगा। 2018 में नौकरी खोने के बाद उसने यह अपराध किया और बाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल लिया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार