दिल्ली में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (उत्तर जिला) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों से 112 कार्टन (5,600 क्वार्टर बोतलें) अवैध शराब बरामद की है, जो हरियाणा में बिक्री के लिए थी। यह शराब एक महिंद्रा पिकअप वैन में लदी हुई थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

उत्तर जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप वैन, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब है, बुराड़ी से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिविल लाइंस स्थित सीएनजी पंप के पास जाल बिछाया। शाम करीब 4:35 बजे संदिग्ध वैन को आते देखा गया और उसे रोककर जांच की गई। वैन में ड्राइवर के तौर पर 40 वर्षीय नासिर खान और उसके सहयोगी 22 वर्षीय नितिन को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 40 कार्टन “रेस-7 मेट्रो” और 72 कार्टन “नाइट ब्लू मेट्रो” ब्रांड की शराब बरामद हुई, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें यह अवैध शराब सोनीपत, हरियाणा से दिल्ली लाने के लिए 4,000 रुपये प्रति ट्रिप दिए जाते थे। मुख्य सरगना प्रदीप नाम का व्यक्ति है, जो हरियाणा का रहने वाला है और उन्हें शराब पहुंचाने का काम सौंपता था। इस खेप को दिल्ली के नारायणा इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति को डिलीवर करना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

फिलहाल पुलिस मुख्य सप्लायर प्रदीप और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध तस्करी गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त में होंगे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन