दिल्ली में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला, 4 आरोपी धराए, खून से सना चाकू बरामद


दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को नॉर्थ-वेस्ट जिले की AATS और थाना आदर्श नगर की संयुक्त टीम ने महज़ कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और दो किशोर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

11 अप्रैल को पीर बाबा मजार फ्लाईओवर के पास PCR स्टाफ में तैनात एसआई प्रेमपाल दिवाकर पर चाकू से हमला किया गया था। घायल अवस्था में उन्हें मैक्स अस्पताल शालीमार बाग ले जाया गया। उनके बयान के आधार पर थाना आदर्श नगर में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए दो टीमें बनाई गईं जिन्होंने तकनीकी सुराग और मुखबिरों की मदद से कई ठिकानों पर छापेमारी की। एक आरोपी को आजादपुर से और बाकी तीन को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। मुख्य आरोपी अनिकेत उर्फ टोंगरी के पास से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।

पकड़े गए सभी आरोपी नए अपराधी हैं, जिनका कोई गंभीर आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने हमले की बात कबूल की और दो अन्य फरार साथियों – आकाश उर्फ टिक्कीवाला और पीयूष उर्फ वारदात – के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान