दिल्ली में शातिर झपटमार और वाहन चोर मोहित गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की अशोक विहार थाना पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार और ऑटो लिफ्टर मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ही 10 मामलों में शामिल रह चुका है और तेज़ी से पैसे कमाने के लालच में अपराध की दुनिया में उतरा था।

पुलिस की टीम 8 मार्च को अशोक विहार के डब्ल्यूपीआईए इलाके में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखा। पुलिस को देखते ही उसने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि स्कूटी की जांच करने पर वह भी चोरी की निकली। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह कई इलाकों में झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो और चोरी के वाहन बरामद किए, जिनमें एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। उसके खिलाफ अशोक विहार, केशवपुरम और प्रशांत विहार थाने में दर्ज मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह और किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद