दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को विशेष किराया छूट दिए जाने की माँग- मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली: 29 दिसंबर 2025
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), जो भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार की 50:50 हिस्सेदारी वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था है, राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन लाखों नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध करा रही है।

इसी क्रम में सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष एवं मनोनीत निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन ने दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष किराया छूट अथवा रियायती यात्रा पास उपलब्ध कराए जाने की माँग की है।
श्री जैन ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन प्रतिदिन मेट्रो सेवा पर निर्भर हैं। सीमित आय, बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के कारण इनके लिए नियमित यात्रा का खर्च वहन करना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में यदि इन वर्गों के लिए विशेष रियायत दी जाती है, तो यह उनके जीवन को अधिक सुगम और सम्मानजनक बनाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता, समावेशी विकास और जनकल्याण की भावना को मजबूती देगा तथा दिल्ली मेट्रो को एक आदर्श सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में और सशक्त करेगा।
इस संबंध में श्री जैन ने DMRC के माननीय अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
साथ ही इस विषय की प्रतिलिपि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी (दिल्ली सरकार) एवं माननीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी को भी प्रेषित की गई है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार और DMRC इस जनहितकारी सुझाव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

जारीकर्ता:
मनोज कुमार जैन
अध्यक्ष, सहयोग दिल्ली
मनोनीत निगम पार्षद

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान