दिल्ली विधानसभा का ‘यूथ आउटरीच’ शुरू: अब हर शनिवार छात्रों को मिलेगी लोकतंत्र की सीख

दिल्ली में लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर समझाने और युवाओं को उससे जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। दिल्ली लेजिस्लेटिव असेंबली ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की पहल पर साप्ताहिक ‘यूथ आउटरीच प्रोग्राम’ लॉन्च किया, जिसके तहत अब हर शनिवार छात्रों को विधानसभा की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम की शुरुआत महार्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गीता कॉलोनी के 75 छात्रों के पहले बैच के साथ हुई। इस दौरान छात्रों को दिल्ली विधानसभा के इतिहास और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि 1912 में निर्मित यह भवन पहले सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के रूप में इस्तेमाल होता था और आज भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम केंद्र बना हुआ है।

कार्यक्रम के तहत छात्रों को विधायी प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ‘एक शताब्दी यात्रा’ नामक विशेष प्रकाशन भेंट किया गया। साथ ही विधानसभा के इतिहास पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें अनुपम खेर ने वॉइसओवर दिया है। इसके अलावा छात्रों को विधानसभा परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव मिल सके।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को न केवल कानून निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराना है, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना भी है।

यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा सचिवालय की एक दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद युवाओं को सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़कर सहभागिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’