द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी के मामलों में संलिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। छावला थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के आधार पर दो बदमाशों और एक किशोर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

घटना 9 मार्च की रात करीब 9:15 बजे की है, जब एक शख्स अपने घर जा रहा था। खाटू श्याम चौक के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर छावला थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 30-40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। 12 मार्च को शाम 7 बजे पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को द्वारका एक्सप्रेसवे के पास धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (20), मनीष (18) और एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पूछताछ में इन्होंने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इनकी गिरफ्तारी से छावला थाने में दर्ज छह मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और सेंधमारी की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और जल्दी पैसे कमाने के लिए स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य बरामदगी की कोशिश की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन