द्वारका में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, बटनदार चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद

द्वारका जिले की साउथ थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर इलाके में हो रही चोरियों और लूटपाट की वारदातों पर बड़ा पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से बटन से खुलने वाला चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी का नाम कुलदीप उर्फ मोटा (32) है जो पहले भी 9 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

13 मई को द्वारका साउथ थाना इलाके में एक बाइक सवार के साथ लूट की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने इलाके के 80 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच हेड कांस्टेबल मनोज को सूचना मिली कि सेक्टर-7 स्थित भैंसो वाला पार्क में एक लुटेरा अवैध हथियार के साथ मौजूद है। मनोज ने SHO को सूचित किया लेकिन आरोपी भागने लगा तो मनोज ने अकेले दम पर उसे धर दबोचा।

पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दवाइयां डिलीवरी करने वाले बॉयज के बैग भी मेडिकल शॉप्स के बाहर से चुराता था और वारदातों से मिले पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था। पुलिस ने कुलदीप से चोरी की स्कूटी और बटनदार चाकू जब्त कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से चोरी और लूट के 8 मामलों का खुलासा हुआ है।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन लोग जुड़े थे और चोरी का माल कहां खपाया जाता था। HC मनोज की सतर्कता और हिम्मत से इस शातिर लुटेरे पर शिकंजा कस पाया है।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार