प्रयागराज महाकुंभ-2025: डिजिटल महाकुंभ का एक नया मानक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आगामी ‘प्रयागराज महाकुंभ-2025’ एक दिव्य और भव्य महाकुंभ के रूप में आयोजित होगा, जो डिजिटल पहलुओं के साथ श्रद्धालुओं को नई सुविधाएं प्रदान करेगा। इस महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए QR कोड लगाए जाएंगे। इन QR कोड्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्वरित मदद और प्रशासनिक जानकारी मिल सकेगी।

QR कोड से मिलेगी त्वरित मदद और जानकारी
मेला क्षेत्र में स्थापित किए गए Red QR कोड से इमरजेंसी की स्थिति में श्रद्धालुओं तक त्वरित मदद पहुंच सकेगी। वहीं, Light Green QR कोड से श्रद्धालुओं को Kumbh Administration से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी मोबाइल पर प्राप्त होगी।

पर्यटन कियोस्क से मिलेगी जानकारी
महाकुंभ 2025 से पहले रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए कियोस्क सेंटर खोले जाएंगे, जहां से वे प्रयागराज महाकुंभ के मार्गों, संगम के रास्ते, स्नान पर्व की तिथियों और ट्रेनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इन कियोस्क सेंटरों में 12 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी।

रेलवे टिकट की आसान बुकिंग
डिजिटल महाकुंभ की पहल के तहत पर्यटन मित्रों की जैकेट पर रेलवे की तरफ से लगाए गए QR कोड के माध्यम से रेलवे टिकट की बुकिंग आसानी से की जा सकेगी।

रेलवे स्टेशनों पर अब श्रद्धालुओं को मोबाइल चार्ज करने के लिए सॉकेट बोर्ड ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी। चार्जिंग के दौरान मोबाइल की चोरी या गिरने की समस्या से बचने के लिए चार्जिंग कियोस्क लगाए जाएंगे, जिससे मोबाइल सुरक्षित रहेगा और चार्ज भी होगा।

इन डिजिटल सुविधाओं के जरिए महाकुंभ 2025 श्रद्धालुओं के लिए न केवल धार्मिक अनुभव, बल्कि एक तकनीकी समृद्ध यात्रा भी बनेगा।
प्रयागराज से प्रेम उपाध्यक्ष की रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार