प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में साधा निशाना, कहा – “जनता की शक्ति ही असली ताकत”

वायनाड (केरल): आज वायनाड के इंगापुझा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के प्रति अपने गहरे सम्मान और स्नेह का इज़हार किया। उन्होंने बताया कि कैसे वायनाड की जनता ने उन्हें परिवार की तरह अपनाया, पहले ही दिन एक महिला ने उन्हें अपना माला देकर उनके साथ अपनापन जताया।

प्रियंका गांधी ने कहा, “वायनाड की जनता ने सच्चाई और सही के लिए हमेशा खड़े रहने का संदेश देश को दिया है। मेरे भाई राहुल गांधी के खिलाफ जो अभियान चलाया गया था, उसमें भी आपने उनका साथ दिया और यह दिखाया कि सच्चाई के साथ रहना ही असली ताकत है।” उन्होंने राहुल गांधी के 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि वह जनता की एकता और शांति के लिए यह यात्रा कर पाए क्योंकि वायनाड की जनता ने उन्हें हमेशा हिम्मत दी।

उन्होंने वर्तमान राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की राजनीति केवल सत्ता और ताकत पर केंद्रित हो गई है, जिसमें जनता के हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल कुछ बड़े उद्योगपतियों के हित के लिए काम कर रहे हैं, जबकि किसानों और आदिवासियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि वायनाड को मेडिकल कॉलेज और एमएसपी का वादा तो किया गया, लेकिन असल में सुविधाएं नहीं दी गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वायनाड में त्रासदी के समय आकर उन्होंने मदद का वादा किया था, लेकिन सहायता राशि भेजी नहीं गई।

अंत में प्रियंका गांधी ने जनता से आग्रह किया कि वे अपनी वोट की ताकत को समझें और लोकतंत्र में अपनी आवाज़ को बुलंद करें। उन्होंने कहा, “आपका प्यार मेरे लिए पवित्र है, और मैं आपकी आवाज़ हर मंच पर उठाने का वादा करती हूं।”

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार