फर्श बाजार गोलीकांड में दो की मौत, एक घायल, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली l दिवाली के दिन जब लोग त्यौहार बनाने में व्यस्त थे तब शाहदरा इलाके के फर्श विहार में 70 हजार रूपये के लेनदेन को लेकर एक किशोर सहित दो की हत्या का मामला सामने आया है, जबकि एक किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है l फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l मृतकों की पहचान आकाश शर्मा (40), ऋषभ शर्मा (16) के रूप में हुई है और क्रिश शर्मा (15) निवासी बिहारी कॉलोनी,गली न-1 के रूप में हुई है l शाहदरा डिस्ट्रिक डीसीपी प्रशांत गौतम के बताया वीरवार रात करीब 8. 15 पर फर्श बाजार इलाके से गोली चलने की कॉल आई थी मौके पर जाने पर पुलिसकर्मियों को खून के निशान मिले थे और घायल लोगों को परिजनों पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे इलाज के दौरान आकाश और ऋषभ की मौत हो गयी जबकि क्रिश का इलाज चल रहा है, इस वारदात के पीछे 70 हजार रुपयों का लेनदेन रहा है आकाश शर्मा को आरोपी को पैसे देने थे जो नहीं देने से गुस्साए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है l

वारदात के समय मौके पर मौजूद यश शर्मा ने बताया वह कमल और ऋषभ के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था जिनको देखकर आरोपी अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर आया और उसने पहले आकाश के पैर छू कर दिवाली की मुबारकबाद दी उसके बाद अपने साथी से गोली मारने के लिए बोला, आकाश यह सुनकर अपने घर में चला गया लेकिन दूसरे आरोपी ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी और इसके साथ ऋषभ और क्रिश को भी गोली मार दी l

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार