भजनपुरा में फायरिंग, दो अज्ञात युवक फरार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार रात दो अज्ञात युवकों ने एक दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद किया गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि भजनपुरा थाने को रात 7:46 बजे घोंडा चौक के पास गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस जब यमुना विहार रोड स्थित दुकान संख्या 186/1 पर पहुंची, तो वहां कारतूस का एक खोखा मिला।

शिकायतकर्ता, 67 वर्षीय जितेंद्र गुप्ता, जो जागृति एन्क्लेव के निवासी हैं और 11 वर्षों से स्विंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स का कारोबार कर रहे हैं, ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर मौजूद थे। करीब 7:30 बजे दो युवक दुकान पर आए और स्पेयर पार्ट्स के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान एक युवक दुकान का शटर बंद करने की कोशिश करने लगा। विरोध और अलार्म बजाने पर पड़ोसी दुकानदारों ने हस्तक्षेप किया और शटर खोल दिया।

इसके बाद दोनों बदमाश बाहर निकलते हुए हवाई फायरिंग करने लगे और धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर सभी जरूरी सुराग जुटाए हैं। इसके अलावा, दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार