माँ शक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राष्ट्रीय ‘माँ शक्ति पुरस्कार’ से किया सम्मानित, दिव्यांग कलाकारों और जरूरतमंदों के लिए सशक्तिकरण का भव्य आयोजन


माँ शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित ‘दिव्य अटल अवार्ड समारोह’ सामाजिक सरोकार, संवेदना और सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को राष्ट्रीय “माँ शक्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। संस्था ने यह सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा दिल्लीवासियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों और विशेष रूप से यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर किए गए ऐतिहासिक प्रयासों के लिए प्रदान किया। माँ शक्ति संस्था और उसकी पूरी टीम ने उनकी सेवा-भावना के प्रति नतमस्तक होते हुए यह सम्मान अर्पित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण किया। कुल 133 लाभार्थियों को बैटरी एवं मैनुअल ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधितों के लिए सहायक उपकरण, मोबाइल, कमोड चेयर, वॉकिंग स्टिक, फोल्डिंग व्हीलचेयर सहित कई आवश्यक साधन प्रदान किए गए। कुष्ठ रोगियों के लिए विशेष रूप से ADL किट, मोबाइल और फुट केयर यूनिट भी वितरित की गईं, ताकि उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाया जा सके।

इस दौरान कला और संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके 35 दिव्यांग कलाकारों को ‘दिव्य अटल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा, सामाजिक योगदान और मीडिया जगत में उल्लेखनीय कार्य के लिए संजय गुप्ता, खुशबू खन्ना, राहुल सिंह, महेंद्र वत्स और मीडिया पर्सनैलिटी अलंकृता मणवी को भी ‘दिव्य अटल अवार्ड’ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. भूदेव गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक “प्राकृतिक संजीवनी – सर्वरोग ज्ञान चिकित्सा” का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कर-कमलों से किया गया। यह पुस्तक देसी जड़ी-बूटियों के माध्यम से प्राकृतिक इलाज के उनके अनुभव और ज्ञान को समर्पित है।

समारोह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नेत्रहीन दिव्यांग कलाकारों की ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग कवि धर्मेंद्र मुसाफिर द्वारा मुख्यमंत्री पर केंद्रित विशेष कविता पाठ, व्हीलचेयर पर नृत्य करते प्रमोद कुमार की भावपूर्ण प्रस्तुति और दिव्यांग कलाकारों का फैशन शो दर्शकों के लिए प्रेरणादायी रहा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, विधायक संजय गोयल, पार्षद वीर सिंह पवार और पूर्व पार्षद रिंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

माँ शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था, एडवोकेट अनीता गुप्ता के नेतृत्व में, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और “भीख नहीं, रोजगार” की सोच को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था अब तक हजारों दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड और नॉन-मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा चुकी है। इस आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, ALIMCO तथा पंकज द्विवेदी, प्रियंका सक्सैना और डॉ. योगेश कुमार की टीम के साथ माँ शक्ति आसरा केंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार