राजौरी गार्डन में 1.5 करोड़ की विकास परियोजनाओं का आगाज़

नई दिल्ली, 31 मार्च 2025 – दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य आपूर्ति, पर्यावरण और उद्योग मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं के तहत संत नगर और श्याम नगर एक्सटेंशन में नई पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। वहीं, विष्णु गार्डन और टीसी कैंप में सीवर लाइन के नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा, वार्ड नंबर 96 में सड़कों के सुधार और मरम्मत कार्य किए जाएंगे, जिससे आवागमन में सुविधा होगी और जल निकासी की स्थिति बेहतर बनेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा।”

मंत्री सिरसा ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उन्हें सरकार की ओर से स्वच्छता, जल आपूर्ति और नागरिक सुविधाओं में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दे रही है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार