रिटेल सेक्टर में GST ई-इनवॉइसिंग जल्द होगी लागू, आर्किटेक्चर अंतिम चरण में: जीएसटी नेटवर्क के CEO

नई दिल्ली, 24 सितंबर: रिटेल सेक्टर में ई-इनवॉइसिंग लागू करने के लिए डिज़ाइन आर्किटेक्चर लगभग तैयार है और इसे उद्योग विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के लिए भेजा जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को GST नेटवर्क के सीईओ मनीष कुमार सिन्हा ने एक कार्यक्रम के दौरान दी।

सिन्हा ने एसोचैम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “शुरुआत में हम एक पायलट प्रोजेक्ट करेंगे। आर्किटेक्चर का डिज़ाइन लगभग तैयार है और इसे उद्योग के बेहतरीन विशेषज्ञों से समीक्षा करवाया जा रहा है। इसके बाद, हम एक दस्तावेज़ जारी करेंगे कि इसे कैसे लागू किया जाए।”

ई-इनवॉइसिंग की अनिवार्यता के लिए व्यापारिक संस्थानों की न्यूनतम सीमा पर भी विचार किया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि छोटे व्यापारियों और स्टोर मालिकों को इसके लिए समय दिया जाएगा ताकि वे अपनी तकनीकी व्यवस्था को तैयार कर सकें। उन्होंने कहा, “बड़े संगठित रिटेलर्स, ई-कॉमर्स ऑपरेटर और बड़ी कंपनियों के पास पहले से ही मजबूत आईटी सिस्टम मौजूद हैं। इसलिए हम कम से कम इन्हें इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”

गौरतलब है कि GST कानून के तहत B2B लेनदेन के लिए ई-इनवॉइसिंग 1 अक्टूबर 2020 से उन कंपनियों के लिए अनिवार्य की गई थी, जिनका वार्षिक कारोबार 500 करोड़ रुपये से अधिक था। बाद में इसे उन कंपनियों के लिए भी लागू किया गया जिनका कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी