रोहिणी में दो कुख्यात शार्प शूटर गिरफ्तार, एक निकला राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी

दिल्ली के रोहिणी जिले की अमन विहार थाना पुलिस ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बाइक सवार शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक हिमांशु उर्फ हेलीकॉप्टर है, जो कभी राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था, जबकि दूसरा आरोपी आदित्य उर्फ सोनू उर्फ भूखा है, जो पहले हत्या के मामले में भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

29 जुलाई की रात अमन विहार इलाके में एक घर के बाहर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता अंकित यादव ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो दो हमलावर बाइक पर फरार होते दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर विजय समारिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पता चला कि फायरिंग करने वाला हिमांशु और बाइक चलाने वाला आदित्य है। दोनों को सुखी नहर, किराड़ी इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

हिमांशु पहले स्कूल के दिनों में कबड्डी का उभरता खिलाड़ी था लेकिन गलत संगत में पड़कर अपराध की दुनिया में उतर गया। वहीं आदित्य पहले नाबालिग रहते हुए हत्या के मामले में भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े बाकी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया