लुब्रिज़ोल और पॉलीहोज़ के बीच समझौता: चेन्नई में मेडिकल ट्यूबिंग निर्माण का विस्तार

चेन्नई/मुंबई: विशेष रसायनों की अग्रणी कंपनी लुब्रिज़ोल और तरल परिवहन प्रणालियों में विशेषज्ञ पॉलीहोज़ ने भारत के चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता तमिलनाडु उद्योग मंत्री डॉ. टी.आर.बी. राजा और उद्योग सचिव अरुण रॉय की उपस्थिति में हुआ। इसके बाद लुब्रिज़ोल के प्रतिनिधियों ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव श्री थिरु. एन. मुरुगनंधम, आईएएस से मुलाकात की।

इस साझेदारी के तहत तमिलनाडु में एक नया मेडिकल फैक्ट्री स्थापित किया जाएगा, जो लुब्रिज़ोल की स्थानीय मेडिकल ट्यूबिंग उत्पादन क्षमता को पांच गुना बढ़ाएगा। यह ट्यूबिंग न्यूरोवैस्कुलर और कार्डियोवैस्कुलर उपचार जैसे न्यूनतम आक्रामक प्रक्रियाओं के लिए उपयोगी होगी।

लुब्रिज़ोल इंडिया, मिडल ईस्ट और अफ्रीका की मैनेजिंग डायरेक्टर भावना बिंद्रा ने इसे भारत के लिए अत्याधुनिक तकनीक और निर्यात के नए अवसर का प्रतीक बताया।

लुब्रिज़ोल की प्रेसिडेंट और सीईओ रेबेका लाइबर्ट ने कहा, “तमिलनाडु सरकार और पॉलीहोज़ के साथ यह सहयोग भारत में हमारे ‘लोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ रणनीति को मजबूत करता है।”

लुब्रिज़ोल ने पिछले साल भारत में $350 मिलियन का निवेश किया है और हाल ही में पुणे में ग्लोबल कॉम्पिटेंस सेंटर खोला है।

पॉलीहोज़ इंडिया के एमडी शब्बीर वाई.जे. ने कहा, “यह समझौता हमारी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। तमिलनाडु नवाचार और औद्योगिक विकास के लिए आदर्श स्थल है।”

इस परियोजना की आधारशिला 2025 में रखी जाएगी और उत्पादन 2026 में शुरू होगा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार