“विकसित दिल्ली बजट 2025” पर सीएम रेखा गुप्ता की सांसदों संग अहम बैठक

नई दिल्ली, 17 मार्च 2025 – दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें “विकसित दिल्ली बजट 2025” को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली के विकास के लिए सांसदों के सुझावों को शामिल करना और केंद्र सरकार के सहयोग से योजनाओं को तेजी से लागू करना था।

बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “विकसित दिल्ली बजट 2025” मात्र आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वच्छ पर्यावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और नए रोजगार अवसरों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली न सिर्फ भारत में शीर्ष स्थान हासिल करे, बल्कि एक वैश्विक शहर के रूप में उभरे, जहां नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ आधारभूत सुविधाएं और अवसर मिलें। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए सांसदों के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “विकसित दिल्ली बजट” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दिल्ली के बुनियादी ढांचे के विस्तार, सड़क, फ्लाईओवर और मेट्रो परियोजनाओं की गति तेज करने, यमुना सफाई अभियान के तहत जल प्रदूषण रोकने, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ई-वाहनों को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, नए सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिल्ली को दिलाने पर भी चर्चा हुई।

सीएम रेखा गुप्ता ने संकल्प दोहराया कि दिल्ली को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सांसदों की भागीदारी और केंद्र सरकार के सहयोग से इस लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ पूरा करेगी, ताकि दिल्ली और उसके नागरिकों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित हो सके।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद