विधानसभा का परचम लहराया — ऑफिसर्स वॉइस-2025 में रणजीत सिंह बने विजेता

ऑफिसर्स वॉइस-2025 में प्रतिभाओं का जलवा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन और IDHC समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “ऑफिसर्स वॉइस-2025” का भव्य समापन नई दिल्ली स्थित NCUI ऑडिटोरियम में हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष माननीय विजेंद्र गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि “पहले अधिकारी सुनने के लिए आया करते थे, लेकिन आज ‘ऑफिसर्स वॉइस’ सुनने के लिए अधिकारी, उनके परिवार और नेता सभी उपस्थित हैं। ऐसे कार्यक्रम अधिकारियों के जीवन में आने वाले तनाव को दूर करते हैं और उनमें नई ऊर्जा भरते हैं।” उन्होंने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि “विधानसभा के सचिव रणजीत सिंह ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से विधानसभा का नाम पूरे भारत में रोशन किया है।”

इस मौके पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कहा कि “यह कार्यक्रम मज़ाक-मज़ाक में शुरू हुआ था, लेकिन आज जिस विशाल रूप में ‘ऑफिसर्स वॉइस’ हमारे सामने है, उसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अधिकारियों की भावनाओं, संवेदनाओं और रचनात्मकता का मंच है।”

कार्यक्रम संयोजक राजीव निशान ने बताया कि “इस वर्ष 50 से अधिक अधिकारियों ने ‘ऑफिसर्स वॉइस’ में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों की आवाज उनके दिल से निकली थी, और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी रही।”

फाइनल राउंड में चयनित प्रतिभागियों में विजय सिंह (IPS), रणजीत सिंह, संजीव ऋषि (IRS), डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता और आशीष शर्मा शामिल रहे।
जूरी के निर्णय के अनुसार —
🏆 प्रथम स्थान – रणजीत सिंह
🥈 द्वितीय स्थान – विजय सिंह (IPS)
🥉 तृतीय स्थान – संजीव ऋषि (IRS) और आशीष शर्मा (संयुक्त रूप से) ने प्राप्त किया।

वहीं सीनियर ऑफिसर कैटेगरी में
🏆 पूनम वालिया ने प्रथम,
🥈 मनप्रीत सिंह ने द्वितीय,
और 🥉 अजय पुठिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

ऑफिसर्स वॉइस-2025 की जूरी मेंबर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी, आईएएस रश्मि सिंह, विजय कुमार सिंह, सौरभ तिवारी, प्रसिद्ध पॉप सिंगर शंकर साहनी, अमरजीत सिंह बिजली, अनिरुद्ध पांडे, विशाल श्रीवास्तव और डॉ. अरविंद निर्णायक मंडल में शामिल रहे।

इस अवसर पर जब राखी गुप्ता भंडारी ने मंच पर माइक संभाला, तो अपनी मधुर आवाज़ से उन्होंने पूरे सभागार का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्णा, प्रेम भाटिया और दिव्यांशु ने किया।
समापन सत्र में ऑफिसर्स वॉइस में भाग लेने वाले सभी अधिकारी-गायकों को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज, संगीत और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां अधिकारियों की सुमधुर आवाज़ों ने न केवल मंच, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार