व्हाट्सएप ने लॉन्च किए नए फीचर्स:व्यवसायों के लिए संवाद हुआ और आसान

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के पहले बिजनेस समिट में व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स और अपडेट्स की घोषणा की, जो देशभर के व्यवसायों को ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और त्योहारी सीजन से पहले अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने में मदद करेंगे।

इस समिट में मेटा इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, संध्या देवनाथन ने कहा, “व्हाट्सएप की आसान पहुंच और उपयोग की वजह से यह भारत के बदलाव का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे व्यवसायों को नए विचारों और विकास के नए रास्तों पर आगे बढ़ने में मदद मिलती है। आज जो फीचर्स और कार्यक्रम लॉन्च किए गए हैं, वे ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे और व्यवसायों को उनके निवेश का सबसे अच्छा फायदा दिलाने में मदद करेंगे।”

व्हाट्सएप पर सभी छोटे व्यवसायों के लिए मेटा वेरिफाइड की सुविधा

भारत में लाखों छोटे व्यवसाय व्हाट्सएप बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और वे हमें अक्सर बताते हैं कि वे अपने ग्राहकों के बीच भरोसेमंद पहचान बनाना चाहते हैं।

अब, मेटा वेरिफाइड व्हाट्सएप बिजनेस ऐप भारत के सभी योग्य छोटे व्यवसायों के लिए उपलब्ध है। मेटा वेरिफाइड के साथ, जो व्यवसाय सब्सक्राइब करेंगे और अपनी प्रमाणिकता दिखाना चाहेंगे, उन्हें वेरिफाइड बैज, नकली पहचान से सुरक्षा, अकाउंट सपोर्ट और प्रीमियम फीचर्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ये फीचर्स उनके ब्रांड को ऑनलाइन बढ़ाने और ग्राहकों के साथ बेहतर चैट अनुभव प्रदान करने में मदद करेंगे। यह बैज उनके व्हाट्सएप चैनल और बिजनेस पेज पर दिखेगा, जिसे सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर आसानी से शेयर किया जा सकेगा।

व्हाट्सएप बिजनेस ऐप पर कस्टमाइज्ड मैसेज

आज से भारत में हम छोटे व्यवसायों के लिए व्हाट्सएप बिजनेस ऐप में एक नया फीचर लॉन्च कर रहे हैं, जिससे वे अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार मैसेज भेज सकेंगे। इसमें अप्वाइंटमेंट रिमाइंडर, जन्मदिन की बधाई या हॉलिडे सेल की जानकारी जैसी चीजें जल्दी और आसानी से भेजी जा सकेंगी। इस नए फीचर का उपयोग करने के लिए शुल्क देना होगा, जो व्यवसायों को ग्राहक के नाम और जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड मैसेज, साथ ही कॉल-टू-एक्शन बटन भेजने की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह फीचर व्यवसायों को मैसेज भेजने का दिन और समय शेड्यूल करने का विकल्प भी प्रदान करता है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान