सुनहरी पुल नाले की सफाई का निरीक्षण, जलभराव मुक्त दिल्ली पर जोर

नई दिल्ली में आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुनहरी पुल नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज और एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, परिवहन विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि मानसून से पहले जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और नाले की डिसिल्टिंग व जलप्रवाह को सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी नाले की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और सफाई अभियान की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि सरकार समस्या का आकलन ही नहीं, बल्कि स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि जब यह नाला बनाया गया था, तब इसकी सफाई को लेकर भविष्य की रणनीति पर ध्यान नहीं दिया गया था, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या पैदा होती रही। इस बार अत्याधुनिक मशीनों से वर्षों से जमी गाद को हटाने का कार्य किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि मानसून से पहले सफाई कार्य को पूरा करें।

सरकार की योजना केवल सुनहरी पुल नाले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली के अन्य छोटे-बड़े नालों की भी व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि नाले की सफाई को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और जलनिकासी की व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

विकसित दिल्ली संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को जलभराव मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्य कर रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार