हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटर दबोचे गए, हत्या के प्रयास के मामले में थे फरार

नई दिल्ली: स्पेशल सेल नॉर्थ रेंज (NR) और STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत उर्फ अंकित, अनीकेत और मोहित के रूप में हुई है। तीनों आरोपी थाना बवाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीसीपी स्पेशल सेल/NR कृष्ण कुमार आईपीएस के अनुसार, यह गिरोह विदेश में बैठे विक्की उर्फ हडल के इशारों पर काम कर रहा था। निजी रंजिश के चलते आरोपियों को यामिन उर्फ चंदू पर फायरिंग करने का निर्देश दिया गया था, ताकि उसके जरिए विक्की अपने चाचा की हत्या का बदला ले सके।

8 दिसंबर 2025 को जब यामिन अपनी स्कूटी से सुल्तानपुर डाबस की ओर जा रहा था, तभी आरोपियों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और गिरते ही उस पर गोलियां चला दीं। हालांकि, यामिन किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से एक दिन पहले इलाके की रेकी की थी।

03 जनवरी 2026 को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शूटर रोहिणी इलाके में हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मनदीप और जयबीर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। उनके पास से तीन पिस्टल, नौ कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि पुनीत और अनीकेत विदेश में बैठे नसीब के संपर्क में थे, जो गैंग के लिए अपराधों को अंजाम दिलवाता है। वहीं मोहित, जो दिल्ली में ड्राइवर का काम करता था, की पहचान यामिन से पहले से थी। उसी के जरिए उसे इस साजिश में शामिल किया गया। वारदात के बाद मोहित फरार हो गया और गैंग के सदस्यों के निर्देश पर लखनऊ चला गया, जहां उसकी मुलाकात पुनीत और अनीकेत से हुई।

स्पेशल सेल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से हिमांशु भाऊ गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद