इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस ने पकड़ा फर्जी वीजा एजेंट, हरियाणा के संदीप कुमार गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सतर्क सुरक्षा अधिकारियों ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया। हरियाणा के कैथल निवासी एक एजेंट, संदीप कुमार (36), को फर्जी कनाडाई वीजा मामले में गिरफ्तार किया गया है।

28 सितंबर 2024 को हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले कुलदीप नामक यात्री ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा जाने के लिए चेक-इन किया। कुलदीप के पासपोर्ट की जांच के दौरान पाया गया कि उस पर लगा कनाडाई वीजा फर्जी था। इसके बाद कुलदीप को हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4), 336(3), 340(2) और 12 पीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान कुलदीप ने खुलासा किया कि वह अपने भाई की तरह कनाडा जाकर जल्दी पैसा कमाना चाहता था। इसके लिए उसने हरियाणा के एक एजेंट, संदीप कुमार से संपर्क किया, जिसने कुलदीप को 18 लाख रुपये में कनाडा भेजने का वादा किया। कुलदीप ने पहले 5 लाख रुपये नकद दिए थे और बाकी रकम कनाडा पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई थी। संदीप ने कुलदीप के लिए टिकट और फर्जी वीजा का इंतजाम किया था, लेकिन कुलदीप हवाई अड्डे पर पकड़ा गया।

इंस्पेक्टर सुशील गोयल के नेतृत्व में एसआई राहुल और हवलदार दलबीर की एक टीम बनाई गई, जिसने स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी संदीप कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया। सख्त पूछताछ के बाद संदीप ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि वह कई वर्षों से विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए टिकट और वीजा की व्यवस्था करता आ रहा है। फिलहाल पुलिस संदीप और उसके साथियों की जांच कर रही है और उनके बैंक खातों की जांच भी की जा रही है, ताकि इस प्रकार के अन्य मामलों का भी पता लगाया जा सके।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए केवल अधिकृत एजेंसियों से संपर्क करें और सस्ते दामों पर विदेश भेजने का वादा करने वाले फर्जी एजेंटों के जाल में न फंसे।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश