ऑपरेशन मिलाप की कामयाबी: लापता दो नाबालिग और एक युवती को पुलिस ने किया बरामद

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने “ऑपरेशन मिलाप” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए दो नाबालिग बच्चों और एक 23 वर्षीय युवती को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके परिजनों से मिलवा दिया।

पहले मामले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 4 मई को बिंदापुर से लापता हो गई थी। जांच में सामने आया कि वह एक युवक के साथ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर चली गई थी। तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया।

दूसरे मामले में 23 वर्षीय युवती पालम इलाके से 6 मई को गायब हुई थी। जांच में पता चला कि वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी। युवती ने घर से निकलने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। 9 मई को उसके पिता को पंजाब से एक कॉल आया, जिसके बाद पुलिस टीम ने लुधियाना से युवती को खोज निकाला। पूछताछ में उसने अपने कजिन द्वारा यौन शोषण की बात बताई और बताया कि उसने ट्रेन से कूदकर जान देने की भी कोशिश की थी।

तीसरे मामले में 15 वर्षीय लड़का 7 मई को छावला से लापता हुआ था, जिसे अगले दिन बीजवासन इलाके से बरामद कर लिया गया।

तीनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता ने परिवारों को राहत दी और लापता बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड