ऑपरेशन मिलाप: लापता तीन नाबालिग बच्चे दिल्ली पुलिस की तत्परता से सकुशल मिले

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत सराहनीय कार्य करते हुए तीन लापता नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला और उन्हें सकुशल उनके परिवारों से मिला दिया। इन बच्चों में एक 14 वर्षीय लड़का और दो लड़कियां, जिनकी उम्र 15 और 17 वर्ष है, शामिल थीं।

10 अप्रैल को द्वारका नॉर्थ, वसंत कुंज साउथ और 11 अप्रैल को पालम विलेज थाने में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुरुआती तलाशी के दौरान कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद एएचटीयू की टीम ने इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में गहन जांच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर डाला और सार्वजनिक स्थलों पर फोटो दिखाकर और चिपकाकर खोज अभियान चलाया।

टीम की मेहनत रंग लाई और 13 अप्रैल को 14 वर्षीय लड़का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला, वहीं 17 साल की लड़की उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव से 14 अप्रैल को बरामद हुई। तीसरी लड़की, जो नाराज होकर बिहार चली गई थी, उसे चतरपुर इलाके से बरामद किया गया।

तीनों बच्चों को सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

इस सफल अभियान के पीछे व/एसआई शिल्पी गुप्ता, एएसआई शेषपाल, व/हेड कांस्टेबल संगीता, शर्मिला, सिपाही सीमा और कांस्टेबल कमलेश कुमार की भी अहम भूमिका रही।

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने टीम के इस मानवीय और सतर्क प्रयास की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से…

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए दिल्ली में छिपने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    • By Leema
    • December 5, 2025
    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    • By Leema
    • December 4, 2025
    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    • By Leema
    • December 4, 2025
    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

    • By Leema
    • December 4, 2025
    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद