ऑपरेशन मिलाप: 9 साल की लापता बच्ची को कुछ ही घंटों में परिवार से मिलाया

नई दिल्ली। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 9 साल की मानसिक रूप से अस्थिर बच्ची अकेली भटकती हुई मिली, जिसे दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसके माता-पिता से मिलाकर एक मिसाल पेश की।

घटना 8 अप्रैल की शाम की है जब एक राहगीर ने बच्ची के अकेले होने की जानकारी तिमारपुर थाने को दी। SHO इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार के निर्देश पर एसआई नितिन तोमर, एचसी विनय तिवारी और महिला कांस्टेबल मनीता ने बच्ची से बात कर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। बच्ची अपना घर तो नहीं बता सकी, लेकिन उसने बताया कि उसके पिता जींस की फैक्ट्री में काम करते हैं।

पुलिस टीम ने खजूरी खास इलाके में घर-घर जाकर पूछताछ की, मस्जिदों में अनाउंसमेंट कराए और जींस फैक्ट्रियों में तलाश शुरू की। आखिरकार कुछ ही घंटों में टीम ने बच्ची के पिता जावेद और मामा से संपर्क किया। पूरी पहचान और प्रक्रिया के बाद बच्ची को परिवार से मिला दिया गया।

‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत की गई इस मानवीय पहल ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि दिल्ली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का भी परिचय दिया। परिवार ने पुलिस का तहेदिल से आभार जताया।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ